Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने बैठक की आहुत।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने बैठक की आहुत।

इटावा:- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) की बैठक चित्रगुप्त इंटर कॉलेज इटावा में जिला महामंत्री सुखराम आदिवंशी ने आहुत की। जिसमें जिले की समस्त कार्यकारणी पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष रणविजय यादव जी ने बताया कि शिक्षकों की विभागीय समस्याओं को पदाधिकारियों के माध्यम से इकट्ठी की गई और जल्द ही ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौपेंगे और जल्द ही सभी का निराकरण करायेंगें।और 25 अगस्त को जिला विद्यालय निरीक्षक


कार्यालय में विशाल धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शिक्षकों से आने अपील की गई।जिला संरक्षक शिवपाल सिंह ने 1 अक्टूबर दिल्ली रामलीला मैदान चलने का आव्हान किया। बैठक में विद्यालय के प्रबंधक अमरीश सक्सेना उदयवीर सिंह प्रदेश मंत्री महेश बाबू प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश यादव सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी विकास यादव उपेंद्र यादव जिला कोषाध्यक्ष चेतन जैन वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव शाक्य आय व्यय निरीक्षक आहुतिश, मनोज यादव अटेवा माध्यमिक प्रभारी लक्ष्मी कांत शर्मा महेंद्र द्विवेदी मीडिया प्रभारी शिवशंकर यादव जिला प्रवक्ता अशोक कुमार संयुक्त मंत्री श्रवण मौर्या कृष्णकांत अरबिंद कुमार दीपक दिनेश सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required