Search for:
  • Home/
  • उत्तर प्रदेश/
  • इटावा में नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले 02गिरफ्तार।

इटावा में नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले 02गिरफ्तार।

इटावा:- जनपद दिनांक 27.07.2023 को वादी द्वारा थाना सैफई पर अपनी 02 व्यक्तियो द्वारा अपने घर ले जाकर छेडखानी करने एवं विरोध करने पर उसके भाई को जान से मारने की धमकी देने नाबालिग पुत्री के साथ के संबंध मे लिखित तहरीर दी गयी। जिसके आधार पर थाना सैफई पर मु0अ0सं0 159/23 धारा 323/341/342/354/506 भादवि बढोत्तरी धारा 376 डी भादवि व 5/6 पॉक्सो एक्ट मे पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरणः-* अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम मे दिनांक 03.08.2023 को थाना सैफई पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 159/23 से संबंधित अभियुक्त 01. पुष्पेन्द्र यादव पुत्र महेन्द्र सिंह 02. राजू बाथम पुत्र लाल सिंह बाथम को गिरफ्तार किया गया था । इसी के क्रम में आज दिनांक 11.08.2023 को थाना सैफई पुलिस द्वारा अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग की जा रही थी तभी प्राप्त आपराधिक अभिसूचना के आधार पर मु0अ0सं0 159/23 से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों को गींजा गाँव की तरफ जाने वाले तिराहे से गिरफ्तार किया गया । *गिरफ्तार अभियुक्त-* 01. शैलेन्द्र कुमार पुत्र ग्रीशचन्द्र निवासी ग्राम लक्षबाई थाना सैफई जनपद इटावा।02. विवेक कुमार पुत्र उमेश चन्द्र निवासी ग्राम लक्षबाई थाना सैफई जनपद इटावा *पंजीकृत अभियोगः-* 01.मु0अ0सं0 159/23 धारा 323/341/342/354/376डी/506 भादवि धारा 5/6 पॉक्सो एक्ट थाना सैफई जनपद इटावा । *पुलिस टीमः-* निरीक्षक मोहम्मद कामिल प्रभारी थाना सैफई, का0 पुष्पेन्द्र कुमार, का0 सुशील कुमार, का0 चालक दीपक कुमार ।

रिपोर्ट:-अंकुर त्रिपाठी जिला संवाददाता इटावा*

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required