Search for:
  • Home/
  • मध्य प्रदेश/
  • यूरिया की नैनो बॉटल का अधिक से अधिक उपयोग करने हेतु किसानों को प्रोत्साहित करें – कलेक्टर

यूरिया की नैनो बॉटल का अधिक से अधिक उपयोग करने हेतु किसानों को प्रोत्साहित करें – कलेक्टर

कलेक्टर संजीव कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिले में उर्वरक की उपलब्धता के संबंध में बैठक कलेक्टर कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में एडीएम राजकुमार खत्री, डिप्टी कलेक्टर पराग जैन, उप संचालक कृषि, डीएमओ मार्फेड सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।कलेक्टर द्वारा उर्वरक वितरण की विस्तृत समीक्षा की गई। जिसमें उन्होंने किसानों को सुगमता से उर्वरक उपलब्ध हो उसके लिए सभी मॉनिटरिंग करें।

सभी अनुविभागीय अधिकरी राजस्व उर्वरक वितरण के लिए नोडल ऑफिसर होंगे। सभी एसएडीओ अपने अनुभाग के एसडीएम को अपने क्षेत्र की उर्वरक आवश्यकता से अवगत कराएंगे। रैक प्वाइंट से जारी उर्वरक को सभी वितरण डीलर मार्कफेड और पैक्स से फसल की आवश्यकता अनुसार उर्वरक वितरण निर्धारित दर कराया जाए। उन्होंने उर्वरक काला बाजार, अवैध भण्डारण पर कृषि विभाग के उर्वरक निरीक्षक सतत् मॉनिटरिंग कर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी नगद विक्रय केन्द्रों पर भंडारण की जांच कर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर कृषि विभाग उर्वरक वितरण कराए। इसके साथ ही किसानों को यूरिया की नैनो बॉटल का अधिक से अधिक उपयोग करने हेतु प्रोत्साहित करें और इसका प्रचार प्रसार करने कहा। उन्होंने कहा कि विक्रय केन्द्रों पर नेनो यूरिया के लाभ को प्रत्येक पैक्स और मार्कफेड केन्द्रों पर डिस्प्ले कराया जाए। उन्होंने संस्थाओं, समितियों, विपणन संस्थाओं और प्राइवेट इंडस्ट्रीज में प्रतिदिन उपलब्ध उर्वरक (डीएपी, यूरिया) की जानकारी का प्रेस नोट जारी करने और प्रचार प्रसार करने निर्देश दिए।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required