Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • मध्य प्रदेश पाठ पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ ने दो करोड़ 82 लाख की लागत के पुस्तकालय का भूमि पूजन किया।

मध्य प्रदेश पाठ पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ ने दो करोड़ 82 लाख की लागत के पुस्तकालय का भूमि पूजन किया।

मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ ने भूमिपूजन कार्यक्रम में उपस्थित जन समूह को संबोधित कर कहा कि अच्छे व्यक्ति का निर्माण शिक्षा करती है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिक्षा के क्षेत्र में अनेकों विद्यार्थियों को सौगात देकर उन्हें आत्मनिर्भर विकास की दिशा से जोड़ने का काम किया है। शारीरिक शिक्षा भी हमारे लिए अति महत्वपूर्ण है जिसके लिए खेल का मैदान बनकर बहुत जल्दी तैयार हो रहा है जिसका भी भूमिपूजन अति शीघ्र होगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में खाद्यान्न उपलब्ध करा रही है प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् हर गरीब हर समाज के व्यक्ति को पक्के मकान देकर उनके जीवन को उज्ज्वल बनाया जा रहा है। छात्र-छात्राओं के भविष्य को देखते हुए अच्छी शिक्षा के लिए नई शिक्षा नीति की भी शुरुआत की गई है, जो विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर विकास की मुख्य धारा से जोड़ेगी।
उन्होंने कहा की नई शिक्षा नीति के माध्यम से सभी विद्यार्थियों को कई तरह की शिक्षा उपलब्धि होगी और हमारे देश और प्रदेश और जिले का नाम रोशन कर अच्छी शिक्षा के साथ हमें गौरवान्वित करेगी।उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय पर एक अच्छा पुस्तकालय का निर्माण किया जा रहा है इसमें हर प्रकार की पुस्तक एवं छात्र-छात्राओं के लिए सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता पर आधारित पुस्तकें उपलब्ध होंगी और वह अच्छे से तैयारी कर सकेंगे। अगर और भी आवश्यकता पड़ेगी तो शिक्षा के क्षेत्र में सभी प्रकार की आर्थिक कमी को पूरा किया जाएगा। पुस्तकालय एक अच्छा और प्रभावी बने गुणवत्ता आधार पर इसका निर्माण किया जा रहा है। यह पुस्तकालय हमारे जिले के लिए बहुत बड़ी सौगात है।

सांसद संध्या राय ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने हमारे भिण्ड के विकास की गति को आगे बढ़ाने का काम किया है। हर क्षेत्र में विकास तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। केंद्र एवं राज्य सरकार समाज को विकास की धारा से जोड़ने का कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हर वर्ग के विकास की चिंता की है ज्ञान हमारे लिए सर्वोपरि है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कुछ समय पहले देश के विद्यार्थियों के साथ परीक्षा पर चर्चा के माध्यम से विद्यार्थियों को टिप्स देकर उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में जागृत भी किया गया।
विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने कहा कि विकास और प्रगति के मार्ग पर भिण्ड निरंतर आगे बढ़ रहा है, भिण्ड में विकास की तस्वीर बदल रही है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका से नगर निगम, मेडिकल कॉलेज, सौ स्तरीय अस्पताल से लेकर ग्रामीण और शहरी अंचल में सड़कों का निर्माण कराकर विकास को गति दी गई है और यह लाइब्रेरी भी हमारे विकास की तस्वीर को बदलेगी और विद्यार्थी जिसमें जाकर हर प्रकार की पुस्तकों का अध्ययन कर सकेंगे। यह हमारे जिले के लिए, बच्चों की शिक्षा के लिए बहुत बड़ी सौगात है। इसके लिए मैं निगम के अध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।
मध्यप्रदेश पाठ पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ, सांसद संध्या राय, विधायक संजीव सिंह कुशवाह एवं सभी अतिथियों ने पूजा अर्चना कर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, कलेक्टर संजीव कुमार श्रीवास्तव, मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के डिपो मैनेजर दीपक पांडे, जिला शिक्षा अधिकारी हरिभुवन सिंह तोमर, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य डॉ रमेश दुबे, मध्य प्रदेश राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कृष्णकांत तोमर, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि सेन जैन सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required