Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • प्रदेश में भ्रष्ट सरकार, 50 प्रतिशत कमीशन के चलते नहीं आ रहा निवेश, नतीजा बेरोजगारी

प्रदेश में भ्रष्ट सरकार, 50 प्रतिशत कमीशन के चलते नहीं आ रहा निवेश, नतीजा बेरोजगारी

मुरैना। आज अंबाह पचासा मैदान में जिला कांग्रेस कमेटी मुरैना के नेतृत्व में एक विशाल जन आक्रोश रैली सम्पन्न हुई, जिसमें माननीय कमलनाथ ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में एक करोड़ से अधिक युवा बेरोजगार है। निवेश के बिना रोजगार नहीं मिल सकता। लेकिन 50 प्रतिशत कमीशन के चलते कोई भी उद्योग आने को तैयार नहीं है। ये सरकार अबतक की सबसे भ्रष्ट सरकार है। चार माह के बाद इस सरकार को विदा करने की जिम्मेदारी आपकी है और आपको बेहतर प्रशासन देना मेरी।

यह बात आज अंबाह के पचासा मैदान पर आयोजित विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कही। कमलनाथ के भाषण में सीएम शिवराजसिंह निशाने पर रहे। उनका भाषण युवाओं को लुभाने पर केंद्रित रहा। उन्होंने खचाखच भरें मैदान में कहाकि शिवराजसिंह चौहान घोषणा करते है कि हमने एक लाख लोगों को रोजगार दिया है। लेकिन उनको झूठी घोषणाए करना बंद करना चाहिए। अब जनता उनके भ्रमजाल में फसने वाली नहीं है। उन्होंने सीएम शिवराज को घोषणाओं की मशीन बताते हुए कहा कि वे 5 माह में एक हजार से अधिक घोषणाए कर चुके हैं उन्हें खुद ही पता नहीं है कि वे कहां पर क्या कह कर आए हैं। उन्होंने कहा कि मुरैना में खेती चौपट है। किसान खेती छोडक़र दिल्ली मुंबई में मजदूरी करने को मजबूर है। आर्थिक गतिविधियां ठप पड़ी हैं। तेल मिल संकट से जूझ रही हैं। किसानों को उपज का उचित लाभ नहीं मिल रहा। पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि यदि उनकी सरकार बनी तो रेत पर मुरैना के युवाओं का पहला अधिकार होगा। उन्होंने कहा कि वे सबसे सौंदा कर सकते हैं कि लेकिन जनता से नहीं। भाजपा पर कुछ नहीं बचा वे पुलिस, प्रशासन की दम पर सरकार बचाना चाहते हैं लेकिन जनता ने उन्हें विदा करने का मन बना लिया है। 4 माह बाद इनकी विदाई तय है। केंद्र सरकार के आंकड़े बता रहें हैकि मप्र महिला अत्याचार,भ्रष्टाचार, कुशासन में नंबर वन है। गरीब और दलितों पर अत्याचार हो रहें हैं। पूर्व सीएम का अंबाह पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। हमने सरकार वोट से बनाई थी इन्होंने नोट से, सच्चाई आपके सामने पूर्व सीएम ने जनता के बीच कहा कि 2018 में आपने अपने वोट से कांग्रेस की सरकार बनाई थी। लेकिन इन्होंने ने नोट से खरीद ली। हमारी सरकार बनने के बाद लोक सभा का चुनाव आ गया। हमें सिर्फ साढ़े 11 माह काम करने को मिला था। इसी समय हमने अपनी नीति और नियत का परिचय दिया। शिवराज सिंह कहते हैं कि कमलनाथ हिसाब दें- आपका ये सैलाव ही हमारा हिसाब हैं। कांग्रेस से 70 साल का हिसाब मांगा जाता है अरे मोदी जी जिस स्कूल में पढ़े हैं वो कांग्रेस ने ही बनवाया था। मुरैना के 4 हजार किसानों का कर्जा माफ किया पूर्व सीएम ने कहा कि मैनें प्रदेश में 27 लाख से अधिक किसानों का कर्जा माफ किया। इसमें मुरैना के 40 हजार किसान भी शामिल हैं। आप बताएं कि क्या ये अपराध है। गरीबों को बिजली मुफ्त दी क्या ये अपराध है। युवाओ को हमारी सरकार ने रोजगार दिया। उन्होंने वादा किया कि यदि हमारी सरकार आती है तो किसानो का कर्जा माफ किया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते बेरोजगारी कम की जाएगी, भ्रटाचार कम किया जाएगा और प्रदेश में जन हितेसी कई कार्य किए जाएंगे।उक्त जन आक्रोश रैली में मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह, अध्यक्ष जिला कांग्रेस मधुराज तोमर, अध्यक्ष शहर जिला कांग्रेस दीपक शर्मा, पूर्व मंत्री मुरैना प्रभारी बालेन्दु शुक्ला, पूर्व विधायक फूल सिंह बरईया, मध्य प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, लोकसभा प्रभारी अनिल भारद्वाज, पूर्व मंत्री रामनिवास रावत, पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव, मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुर्जर, मुरैना विधायक राकेश मावई, दिमनी विधायक रविन्द्र भिड़ोसा, अजब सिंह कुशवाह विधायक सुमावली, बैजनाथ कुशवाह विधायक सबलगढ़, मुरैना महापौर शारदा सोलंकी, सभापति राधारमण डंडोतिया आदि कांग्रेस कार्यकर्ता सहित कई हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required