Search for:
  • Home/
  • उत्तर प्रदेश/
  • 10 सूत्रीय मांगो को लेकर शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, इटावा पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया।

10 सूत्रीय मांगो को लेकर शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, इटावा पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ( एकजुट ) के शीर्ष नेतृत्त्व के आह्वान पर 10 सूत्रीय मांगो को लेकर जनपद इटावा के जिलाध्यक्ष रणविजय यादव व जिलामंत्री सुखराम आदिवंशी के नेतृत्व में जनपद के शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, इटावा पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जिसके माध्यम से माध्यमिक शिक्षा विभाग में जारी तमाम विसंगतियों पर चर्चा हुई और माध्यमिक शिक्षकों से जुड़ी अन्य समस्याओं पर भी वक्ताओं ने अपनी बात रखी। वक्ताओं नें शिक्षकों की सेवा सुरक्षा से संबंधित चयन बोर्ड अधिनियम 1982 की धारा- 18 व 21 को खत्म किये जाने का विरोध किया। परानी पेंशन को तत्काल लागू करने का पुरजोरआह्वान किया गया।साथ ही विद्यालयों के प्रान्तीयकरण करने, कार्यालयों में सिटीजन चार्टर लगाने,प्रबन्धकीय तानाशाही पर रोक लगाने, और वर्षों से लम्बित पड़े अवशेषों का शीघ्र भुगतान करने,वेतन भुगतान समय से होने, अवशेष जमा हेतु एन एस सी के साथ ही साथ पी पी एफ का भी विकल्प देने आदि तमाम शिक्षक समस्याओं से सम्बन्धित 10 सूत्रीय ज्ञापन मा० मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश को जिला विद्यालय निरीक्षक, इटावा के माध्यम से सम्प्रेषित किया गया। साथ ही साथ 1 अक्टूबर 2023 को पुरानी पेंशन को लागू करने हेतु रामलीला मैदान, दिल्ली में आयोजित आन्दोलन में प्रतिभाग करने प्रेरित भी किया गया।धरने का संचालन पूर्व जिलामंत्री विकास बाबू यादव जी ने किया।धरने को प्रदेशीय सदस्य महेश बाबू ,राजेश कुमार यादव,अटेवा के संरक्षक शिवपाल सिंह कुशवाह,जिला पर्यवेक्षक राजेश जादौन, जिलाध्यक्ष अजय यादव, जिला महामंत्री लवकुश जाटवानी, एकजुट के उपाध्यक्ष चेतन जैन,संयुक्त मंत्री रुचिका श्रीवास्तव, अशोक भदौरिया, जिला प्रवक्ता शिव शंकर यादव, आशुतोष सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश यादव, विजय कुमार पटेल व सौनकदीन आदि ने सम्बोधित किया।जिलाध्यक्ष रणविजय यादव ने धरने के उपरान्त उपस्थित शिक्षक व शिक्षिकाओं को उनकी सभी समस्यायों को ससमय निस्तारित करवाने का भरोसा दिया। धरने में जिला मीडिया प्रभारी महेंद्र कुमार द्विवेदी,उपाध्यक्ष सुमित नारायण, सिंह,शिवप्रताप सिंह,शरद यादव,आहुतीश यादव,सत्येंद्र सिंह,संयुक्त मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा, पूजा यादव,अशोक कुमार,धर्मेंद्र सिंह,ओमकुमार, श्रवण कुमार मौर्य, कृष्ण कांत,प्रदेशीय प्रतिनिधि प्रदीप कुमार जैन,अनुपम यादव,कंचन यादव,प्रियंका,शशिमाया शुक्ला,रामचंद्र यादव,अमरेश पटेल,सुशांत कुमार,किरन यादव,राम आशीष यादव,सदस्य जिला कार्यकारिणी सर्वेंद्र सिंह,देवेंद्र कुमार सोनी,सुधाकर सिंह पटेल,राजीव कुमार,महेंद्र कुमार सोनकर, राजू सिंह,यतींद्र कुमार यादव,मनोज चौरसिया,सहदेव सिंह,दलवीर सिंह, पी राम,बड़ेलाल यादव,श्याम नारायण शर्मा,अटेवा माध्यमिक प्रभारी मनोज कुमार यादव जिला कोषाध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने व्यवस्था में प्रमुख भूमिका निभाई लगभग तीन सौ से अधिक शिक्षक/शिक्षिकाओं ने धरने में प्रतिभाग किया।

रिपोर्ट:-अंकुर त्रिपाठी जिला संवाददाता इटावा

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required