Search for:
  • Home/
  • राजस्थान/
  • स्वामी विवेकानंद जयंती पर अनेको प्रतियोगिता आयोजित।

स्वामी विवेकानंद जयंती पर अनेको प्रतियोगिता आयोजित।

जोधपुर जिले के ओसियाँ में आज राजकीय सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में स्वामी विवेकानंद जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इतिहास के व्याख्याता भवानी प्रसाद सारस्वत नें बताया कि इस जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाते हुए विभिन्न प्रकार कि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे विद्यार्थियों नें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।भारत के आध्यात्म गुरु स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी को मनाई जा रही है। इस दिन को देश में राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद का जीवन हर किसी के लिए आदर्श है। उनके दिए भाषण और अनमोल विचार युवाओं के लिए सफलता के मूलमंत्र की तरह हैं। ईश्वर और ज्ञान की प्राप्ति के लिए सांसारिक मोह माया त्याग कर स्वामी विवेकानंद ईश्वर और ज्ञान की प्राप्ति के मार्ग पर चल दिये।गुरु रामकृष्ण परमहंस के शिष्य बनने के बाद उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई। इसी ज्ञान को सभी के जीवन में आत्मसात करने के लिए विवेकानंद ने प्रेरणादायक संदेश देना शुरू किया। स्वामी विवेकानंद के जीवन से जुड़ी ऐसी ही कई रोचक बातें हैं, जो हर किसी के लिए सफलता का मूलमंत्र बन सकती हैं।एड मोके पर अथिति के रूप में श्री राम तोमर (आई सी आई बैंक मैनेजर), इंद्रजीत सिँह राणा(ग्रीन एनर्जी मैनेजर)सहित प्रधानाचार्य पुखराज चांडक, उप प्रधानाचार्य हनीप्रसाद कटारिया, कार्यप्रभारी भियाराम चौधरी सहित समस्त स्टाफगण और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required