Search for:
  • Home/
  • मध्य प्रदेश/
  • भिण्ड नवागत कलेक्टर आईएएस संजीव श्रीवास्तव ने किया पदभार ग्रहण

भिण्ड नवागत कलेक्टर आईएएस संजीव श्रीवास्तव ने किया पदभार ग्रहण

नवागत कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने आज कलेक्टर भिण्ड का पदभार ग्रहण कर लिया।
कलेक्टर भिण्ड संजीव श्रीवास्तव (2011) बैंच के आईएएस अधिकारी हैं।
श्रीवास्तव मुख्य कार्यपालन अधिकारी म.प्र. राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड तथा आयुक्त रोजगार एवं उप सचिव खेल एवं युवा कल्याण भोपाल से स्थानांतरित होकर कलेक्टर भिण्ड बनाए गए हैं।


कलेक्टर श्रीवास्तव इसके पूर्व डिप्टी कलेक्टर बैतूल, आवंटन अधिकारी संपदा संचालनालय, एसडीएम छतरपुर, जिला उप प्रबंधक डीपीआईपी रायसेन, एसडीएम बैतूल, उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, उप सचिव श्रम, उप सचिव जनजाति कार्य, उप सचिव चिकित्सा शिक्षा, उप सचिव गृह, कलेक्टर उमरिया एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी म.प्र. राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड तथा आयुक्त रोजगार एवं उप सचिव खेल एवं युवा कल्याण भोपाल में अपनी सेवाऐं दे चुके हैं।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required